अस्थाई पीपा पुल निर्माण के लिए पहुंचने लगा प्रयागराज से सामान
बहराइच। 6 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अस्थाई पीला पुल निर्माण के लिए घाघरा नदी के किनारे प्रयागराज से पीपा पहुंचना शुरू हो गया है।एनएचआई ने पीडब्ल्यूडी विभाग को एक माह के अंदर अस्थाई पुल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
होली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी,मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा
आडियो मैसेज जारी कर थानाध्यक्ष ने त्योहार शान्तिपूर्ण मनाने की अपील,कडी कार्यवाही की चेतावनी
लखनऊ बहराइच मार्ग पर स्थित 44 वर्ष पुराना संजय सेतु अब वाहनों का भार उठाने में लाचार दिख रहा है।पूरी तरह जर्जर हो चुके इस पुल से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे बड़े वाहन निकलते हैं। पुल की गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों तरफ से ट्रैफिक को रोकते हुए पुल के निर्माण का फैसला किया, लेकिन अचानक से ट्रैफिक को रोकने के लिए जिलाधिकारी का अनुमोदन न मिलने से मरम्मत का कार्य अचानक से रुक गया।
जरवल में खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा व पूजा का हुआ आयोजन
वैकल्पिक तौर पर पुल के उत्तर दिशा में अस्थाई पीपा पुल बनाने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए 6 करोड़ 28 लाख रुपया बजट स्वीकृत हो गया है। बजट स्वीकृत होते ही शनिवार को मौके पर 11 पीपा पहुंचाया गया है।
एनएचआई के वरिष्ठ अधिकारी अनंत मौर्य ने बताया कि अस्थाई पुल निर्माण के लिए 144 पीपा की जरूरत पड़ेगी। अस्थाई पीपा को हर हाल में एक माह में पूरा करने का आदेश दिया गया है।जैसे ही अस्थाई पुल बनकर तैयार होगा, संजय सेतु का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
“नेकी की दीवार” के सौजन्य से बच्चों को वितरीत किया होली उपहार
