होली पर रंग-बिरंगे गुलाल, पिचकारियों से सजे बाजार

0
IMG-20260301-WA0034
Spread the love

बहराइच। होली का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक अपने चरम पर पहुंच गई है। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में रंग-बिरंगी कबीर गुलाल, आकर्षक पिचकारियां, रंगीन गुब्बारे और होली से जुड़ी अन्य सामग्रियों से दुकानें सज गई हैं। बाजारों में बच्चों से लेकर युवाओं तक में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

सेहत बिगाड़ रहे नकली खोया व पनीर से बने खाद्य पदार्थ,जरवल,कैसरगंज,गण्डारा और फखरपुर में धडल्ले से बिक्री जारी

दुकानदारों ने इस बार नई-नई डिजाइन की पिचकारियां, हर्बल व सुगंधित गुलाल तथा सुरक्षित रंगों की भरपूर व्यवस्था की है। बच्चों के लिए कार्टून आकृति वाली पिचकारियां तो युवाओं के लिए आधुनिक डिजाइन की बड़ी पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं महिलाओं के लिए भी विशेष रंग, फेस कलर व अबीर की अलग-अलग किस्में उपलब्ध कराई गई हैं।

होली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी,मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा

ब्यापारी कैलाश नाथ राना ने बताया कि ग्राहकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। दुकानदारों का कहना है कि होली के चलते बाजार में खरीदारी तेजी से बढ़ रही है और अंतिम दिनों में और अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है।

अस्थाई पीपा पुल निर्माण के लिए पहुंचने लगा प्रयागराज से सामान

कुल मिलाकर होली पर्व को लेकर बाजारों में उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है। रंगों की यह छटा आने वाले त्योहार की खुशियों का संदेश दे रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!