रंगभरी एकादशी पर हुई भव्य भजन संध्या होली गीत पर झूमे भक्त
बहराइच । नगर पंचायत जरवल के अग्रवाल मोहल्ला में स्थित राम जानकी खाटू श्याम मंदिर में रंगभरी एकादशी के पावन पर्व पर एक भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें नोएडा से आई हुई भजन गायिका अपर्णा मिश्रा ने बाबा श्याम का भजनों के माध्यम से गुणगान किया और बरबस ही सभी भक्तों को थिरकाने को मजबूर कर दिया वही भजन गायक राघव पाठक ने अपने स्वर के माध्यम से बाबा श्याम को मनाया।
“नेकी की दीवार” के सौजन्य से बच्चों को वितरीत किया होली उपहार
भजन संध्या की शुरुआत भजन गायक आनंद सोनी ने गणेश वंदना से प्रारंभ किया वहीं भजन संध्या में संगीत आशीष म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा रही भजन संध्या के कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम की ज्योति प्रज्वलित करके किया गया पुरोहित अनुपम मिश्रा ने यजमान मोहित अग्रवाल व उनकी धर्मपत्नी नेहा अग्रवाल के साथ पूजा अर्चना के पश्चात श्याम ज्योति जला करके किया भजन संध्या रात्रि 9:00 बजे से 2:00 बजे तक चलती रही भजन और होली गीत से पूरा मंदिर प्रांगण भक्ति मय माहौल में रहा।
आडियो मैसेज जारी कर थानाध्यक्ष ने त्योहार शान्तिपूर्ण मनाने की अपील,कडी कार्यवाही की चेतावनी
अबीर गुलाल से बाबा श्याम और भगवान कृष्ण के साथ भक्तों ने होली भी खेली और एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दी इस एकादशी के पावन पर्व पर होली भजनों पर भक्त नाचे गए और मस्ती की भगवान श्याम का छप्पन भोग भी लगाया गया और निशान यात्रा सभी कार्यक्रम में सहयोग के लिए चौकी प्रभारी जरवल शिवम कनौजिया व उनके सहयोगियों को श्याम वस्त्र पहना कर व रोली चन्दन लगाकर अध्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्रवाल व प्रबंधक सचिन गर्ग ने अपने कर कमल द्वारा सम्मानित किया।
जरवल में खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा व पूजा का हुआ आयोजन
श्याम मंदिर को अलौकिक और दिव्य फूलों के माध्यम से खूब सजाया गया और बाबा श्याम का शृंगार भी दिव्य रूप में किया गया जिसको मंदिर के पुजारी सूरज पाठक ,पवन पाल व पंकज सैनी के द्वारा किया गया कार्यक्रम के पश्चात छप्पन भोग का प्रसाद सभी को वितरित कियागया,कार्यक्रम में विजय कुमार सर्राफ,परमेश कुमार अग्रवाल, अश्विनी अग्रवाल, प्रमोद कसौंधन,संतोष श्रीवास्तव, विकास अग्रवाल,सुंदर लाल चौहान,राजू पाल ,अमन मित्तल,सोनू सोनी अक्षय अग्रवाल सहित काफी भक्तों का सहयोग रहा।
