विकास कार्यों में सभासदों की भूमिका महत्वपूर्ण-मुकुट विहारी वर्मा

0
IMG-20260411-WA0000
Spread the love

बहराइच। जरवल में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह शहनाई मैरिज हाल में आयोजित किया गया।एसडीएम कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह ने संतोष श्रीवास्तव, कृष्ण पाल लोधी, मंगल जायसवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा उपस्थित रहे।

स्कूल चलो अभियान की निकली रैली

पेटीएम बनाने के नाम पर महिला दुकानदार से 70 हजार की ठगी

श्री वर्मा ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर पंचायत के विकास में सभासदों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने मनोनीत सदस्यों से जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहने का आह्वान किया। भाजपा नेता गौरव वर्मा ने कहा कि सरकार की मंशा है कि समुचित विकास और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर बल दिया।

मनरेगा घोटाले में हाइकोर्ट सख्त, डीएम को दिया कार्यवाही का आदेश,जरवल के गण्डारा में मनरेगा योजना के डकारे 3,41,785 रुपये

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष तसलीम बानों, प्रतिनिधि इंतिजारजार अहमद उर्फ मिथुन, अधिषासी अधिकारी खुशबू यादव,जरवल ब्लाक प्रमुख विपेन्द्र सिंह,सुबेद वर्मा,पवन वर्मा, नन्हे लाल लोधी, नीरज श्रीवास्तव,कृष्ण मुरारी अग्रवाल, विजय कुमार सर्राफ, सचिन गर्ग,ओम प्रकाश अवस्थी, जितेंद्र कुमार गुप्ता, राजेश कुमार सर्राफ, ओम चन्द्र वर्मा,परमेश कुमार अग्रवाल,श्री ओम जायसवाल, अंकुश कुमार समेत उपस्थित रहे।

एसपी ने किया फखरपुर थाने का औचक निरीक्षण

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!