“नेकी की दीवार” के सौजन्य से बच्चों को वितरीत किया होली उपहार
बहराइच। विकासखंड जरवल के ग्राम पंचायत धनसरी में “नेकी की दीवार” के तत्वावधान में होली पर नौनिहालों को उपहार वितरित किया ।धनसरी गाँव में “नेकी की दीवार – आओ आए हाथ बढ़ाएं” संस्था के बैनर तले होली के शुभ अवसर पर नौनिहाल बच्चों को कपड़े, खाने-पीने की सामग्री, रंग एवं पिचकारी वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी जरवल रोड संतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे।
आडियो मैसेज जारी कर थानाध्यक्ष ने त्योहार शान्तिपूर्ण मनाने की अपील,कडी कार्यवाही की चेतावनी
संस्था के अध्यक्ष अज़ीमुद्दीन अज्जी ने मुख्य अतिथि को शाल, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी एवं ग्राम के गणमान्य लोगों द्वारा “नेकी की दीवार” परिवार को भी सामाजिक सेवा के कार्यों हेतु सम्मानित किया गया।
उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरा वातावरण होली के रंगों से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर धनसरी गाँव के प्रधान सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियाँ साझा करना और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा।
