विकलांग शौचालय का निर्माण दिखाकर निकाले 98 हजार 779 रुपये,मुख्यमंत्री की जीरो टालरेंस नीति को लगा रहे पलीता

0
IMG-20260226-WA0004
Spread the love

बहराइच। मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस नीति की जरवल विकासखंड में खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। जरवल विकासखंड के भोपतपुर गांव में ग्राम पंचायत प्रधान ,सेक्रेटरी और तकनीकी सहायक ने मिलीभगत करके विकलांग शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण दिखाकर 98 हजार से अधिक रुपए मार्च 24 में निकाल लिया। शौचालय निर्माण न होने का आधिकारिक पत्राचार होने पर डीडीओ ने मामले में कार्यवाही करने के बजाय उस पत्र को रद्दी टोकरी में डाल दिया,जिससे उनकी कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है।

किसान नेता मोहनलाल वर्मा का इलाज के दौरान निधन,मेडिकल कालेज में ली अन्तिम सांस

जरवल विकासखंड के ग्राम पंचायत भोपतपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टालरेंस नीति के विपरीत विकलांग शौचालय निर्माण कार्य पूरा दिखाकर तत्कालीन ग्राम पंचायत प्रधान, सेकेट्ररी और तकनीकी सहायक ने मिलकर मैटेरियल और मजदूरी का 26 मार्च 2024 को 98,779 रुपए निकाल लिया। विकलांग शौचालय निर्माण किए बगैर पैसा निकालने की जानकारी होने पर ग्रामीणों की शिकायत पर जिला विकास अधिकारी को सम्बंधित के खिलाफ कार्यवाही के लिए पत्र लिखा गया, लेकिन डीडीओ ने उस पत्र पर कार्यवाही करने के बजाय रद्दी टोकरी में डाल दिया।

नही पूरी हुई शादी की रस्म,रातभर चलता रहा हंगामा,जेवरात कम लाने को लेकर वर और कन्या पक्ष में विवाद

बिना शौचालय बनवाए दो साल पहले पैसा निकालने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही न होने से मुख्यमंत्री की जीरो टालरेंस नीति जरवल ब्लाक में फेल नजर आ रही है।

आइपीएल चीनी मिल में कांटे की जांच के लिए अधिकारियों ने की औचक छापेमारी,मचा हडकंप

नही उठाते बीडीओ जरवल फोन

बहराइच। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी जरवल आलोक कुमार वर्मा को सीयूजी नम्बर पर कई बार फोन मिलाया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

कराएंगे जांच-सीडीओ

बहराइच। इस सम्बंध में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने बताया कि प्रकरण की जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!