स्कूल चलो अभियान की निकली रैली

0
IMG-20260411-WA0006
Spread the love

बहराइच। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय अबुल्लापुर में मेधावी छात्र सम्मान के साथ स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी कला व प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।नन्हे मुन्नों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतिया कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।

एसपी ने किया फखरपुर थाने का औचक निरीक्षण

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि बीईओ जरवल अरविंद बहादुर सिंह,मिहिपुरवा के अजीत सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।बीएसए श्री सिंह कहा “गांव के सरकारी स्कूलों में इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास व रचनात्मकता को बढ़ाने का मंच प्रदान करते हैं।

मनरेगा घोटाले में हाइकोर्ट सख्त, डीएम को दिया कार्यवाही का आदेश,जरवल के गण्डारा में मनरेगा योजना के डकारे 3,41,785 रुपये

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए वार्षिक परीक्षा के मेधावियों को मेडल, पुरस्कार के साथ अंकपत्र भी वितरित किया गया।मुख्य अतिथि के द्वारा विद्यालय परिसर में नीम का पौधा रोपित करते हुए नई कक्षा में नामांकन हेतु आये बच्चों का टीका चन्दन लगाकर स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की गई तत्पश्चात स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

पेटीएम बनाने के नाम पर महिला दुकानदार से 70 हजार की ठगी

रैली के माध्यम से शिक्षकों व बच्चों ने गांव-गांव जाकर अभिभावकों को बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें परिषदीय विद्यालयों में मिलने वाली निःशुल्क सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती सविता सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

सीआरएस ने किया सरयू (घाघरा) नदी फर बने तीसरे रेलवे पुल का निरीक्षण,120 की रफ्तार से पुल पर दौडाई ट्रेन

इस अवसर पर एआरपी विनय शुक्ला,संतोष अभिषेक श्रीवास्तव,विनय सिंह, शिक्षक नेता आसिफ अली,गिरीश यादव कल्पना मिश्रा संतोष गुप्ता मधुलिका वर्मा,शुभम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!