आडियो मैसेज जारी कर थानाध्यक्ष ने त्योहार शान्तिपूर्ण मनाने की अपील,कडी कार्यवाही की चेतावनी
बहराइच। थानाध्यक्ष जरवलरोड ने ऑडियो मैसेज के माध्यम से क्षेत्र वासियों से आगामी त्यौहार मिलजुल कर व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है। थानाध्यक्ष जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए एक ऑडियो मैसेज जारी कर बताया है कि रमजान व होली त्यौहार के कारण धारा 144 लागू है।
पुलिस द्वारा व्हाट्सएप फेसबुक जैसे सोशल मीडिया माध्यमों की निगरानी की जा रही है। क्षेत्र में धारा 144 के कारण कोई भी नया कार्यक्रम नहीं किया जा सकता है। किसी के कार्य से क्षेत्र की शांति व्यवस्था बाधित होती है तो उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखकर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी आडियो के माध्यम से दी गई है।
जरवल में खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा व पूजा का हुआ आयोजन
श्री सिंह ने बताया कि थाना जरवलरोड को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है और इसकी निगरानी ड्रोन के माध्यम से की जा रही है। आपका कोई भी गलत कार्य आपको परेशानी में डाल सकता है। सादे कपड़ों में इंटेलिजेंस व पुलिस के जवान लगातार भ्रमणशील रहकर सतत निगरानी कर रहे है। लोगों से आपसी भाईचारे से होली और रमजान का त्यौहार मनाने की अपील की है।
