सेहत बिगाड़ रहे नकली खोया व पनीर से बने खाद्य पदार्थ,जरवल,कैसरगंज,गण्डारा और फखरपुर में धडल्ले से बिक्री जारी

0
IMG-20260301-WA0006
Spread the love

बहराइच। कैसरगंज क्षेत्र में नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री धडल्ले से की जा रही है। त्योहारी सीजन में नकली खोया,पनीर और मिलावटी खाद्य पदार्थों से बाजार गुलजार है। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग पकडने में नाकाम साबित हो रहा है।

होली पर रंग-बिरंगे गुलाल, पिचकारियों से सजे बाजार

कैसरगंज तहसील क्षेत्र के जरवल,कैसरगंज,गण्डारा और फखरपुर,मुस्तफाबाद,हरनी चौराहा, पुरैनी बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों में नकली खोया और उससे बनी मिठाइयां,नकली पनीर और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री धडल्ले से की जा रही है। नकली खोया और पनीर में डिटर्जेंट ,कास्टिक सोडा,यूरिया,स्टार्च और हानिकारक पामोलिन ऑयल की मिलावट कर बनाया जा रहा है।

होली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी,मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा

मिलवटी खाद्य पदार्थों के सेवन से लोगों को लीवर,किडनी,कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों का सामना करना पड रहा है। नकली खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा है। इसकी बिक्री रोकने में खाद्य एवं औषधि प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।

अस्थाई पीपा पुल निर्माण के लिए पहुंचने लगा प्रयागराज से सामान

असली खोया में दूध की मीठी सुगंध होती है,जबकि नकली में खट्टी या रासायनिक गंध आती है। नकली खाद्य पदार्थों के सेवन से लीवर,किडनी,पेट,हृदय रोग के मरीजों की संख्या बढ रही है।

आडियो मैसेज जारी कर थानाध्यक्ष ने त्योहार शान्तिपूर्ण मनाने की अपील,कडी कार्यवाही की चेतावनी

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!