संदिग्ध परिस्थितियों में दुष्कर्म के आरोपी की मौत,परिजनों ने पुलिस पर थर्ड डिग्री टॉर्चर का लगाया आरोप,थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज
बहराइच। जिले के रामगांव में पुलिस के द्वारा पकड़कर लाये गए आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रामगांव पुलिस रामगोपाल नाम के युवक को नाबालिक से दुष्कर्म के आरोप में पकड़ कर थाने पर लाई थी और पूछताछ कर रही थी। संदिग्ध परिस्थितियों में राम गोपाल की मौत हो गई। मृतक रामगोपाल के परिजनों का आरोप है कि थाने में लेकर जाने के बाद पुलिस ने बेरहमी से मारा पीटा है, इसके बाद रामगोपाल की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।
जरवल में खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा व पूजा का हुआ आयोजन
किसान नेता मोहनलाल वर्मा का इलाज के दौरान निधन,मेडिकल कालेज में ली अन्तिम सांस
वहीं पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि रेप के आरोप में आरोपी को थाने पकड़ कर लाया गया था और उससे पूछताछ की जा रही थी, इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ी । इसकी परिजनों को सूचना देने के बाद आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामगोपाल की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि पुलिस के द्वारा की गई पिटाई से ही रामगोपाल की मौत हुई है।
नही पूरी हुई शादी की रस्म,रातभर चलता रहा हंगामा,जेवरात कम लाने को लेकर वर और कन्या पक्ष में विवाद
पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के निर्देश पर सीओ महसी पवन कुमार ने बताया कि गुरुसेन सिंह,सिपाही पवन यादव सहित अज्ञात पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।मृतक रामगोपाल के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी कि रामगोपाल की मौत कैसे हुई है।
