होली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी,मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा
बहराइच। होली त्योहार को ध्यान में रखते हुए आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले भर में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में यह अभियान विशेष रूप से मिठाई की दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की जा रही है, जहाँ मिलावट की आशंका सबसे अधिक रहती है।
अस्थाई पीपा पुल निर्माण के लिए पहुंचने लगा प्रयागराज से सामान
जांच के दौरान कई स्थानों पर मिलावटी पदार्थों से युक्त मिठाइयाँ पाए जाने की पुष्टि हुई है। ऐसे मामलों में प्रशासन ने बिना किसी ढिलाई के त्वरित और कठोर कार्रवाई करते हुए दोषी दुकानदारों पर कार्रवाई की है।
बहराइच जिले के पायागपुर क्षेत्र में उप जिलाधिकारी अश्वनी पांडे एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर सिंह वर्मा की संयुक्त टीम ने कई मिठाई दुकानों पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान मानकों के विपरीत और मिलावटी पाई गई मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करवाया गया, साथ ही संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी भी दी गई।
आडियो मैसेज जारी कर थानाध्यक्ष ने त्योहार शान्तिपूर्ण मनाने की अपील,कडी कार्यवाही की चेतावनी
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी जिले के अन्य क्षेत्रों में यह अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
