कैसरगंज–करनैलगंज मार्ग की जर्जर हालत पर उठी आवाज, शीघ्र मरम्मत व पुनर्निर्माण की मांग
बहराइच। कैसरगंज से करनैलगंज को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में होने के कारण राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने तथा कई हिस्सों में सड़क क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।

इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, किसान, व्यापारी, नौकरीपेशा लोग, मरीज एवं अन्य ग्रामीण आवागमन करते हैं। बरसात के मौसम में सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत न होने के कारण उन्हें समय, धन एवं सुरक्षा—तीनों स्तरों पर परेशानी उठानी पड़ रही है।
करंट ने छीन ली 30 वर्षीय अरुण की जिंदगी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
इसी समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों की ओर से कैसरगंज–करनैलगंज मार्ग की शीघ्र मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की मांग को लेकर कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कराने तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की कार्रवाई कराने का अनुरोध किया गया है।
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का सश्रम कारावास
क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि जनहित से जुड़ी इस गंभीर समस्या का शीघ्र संज्ञान लेकर संबंधित विभाग के माध्यम से सड़क की स्थिति में सुधार कराया जाएगा। मार्ग दुरुस्त होने से कैसरगंज–करनैलगंज क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
किसान यूनियन टिकैत के युवा जिला महासचिव समर सिंह वर्मा ने दिया इस्तीफा
ज्ञापन सौंपने वालों में वैभव सिंह, रोहित मिश्रा, सहीम अहमद, राजमणि राव, अंशु एवं आदर्श सहित अन्य क्षेत्रवासी शामिल रहे।