जरवल में खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा व पूजा का हुआ आयोजन

0
IMG-20260227-WA0004
Spread the love

बहराइच। जरवल कस्बा स्थित राम जानकी खाटू श्याम मंदिर में शुक्रवार को खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा एवं निशान पूजा बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई।सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने पारंपरिक वेशभूषा में निशान लेकर नगर भ्रमण किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्ति में गुंजायमान डूबा रहा। निशान यात्रा के समापन पर विधिवत निशान पूजा की गई, जिसमें पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ बाबा का विशेष श्रृंगार व आरती की गई।

संदिग्ध परिस्थितियों में दुष्कर्म के आरोपी की मौत,परिजनों ने पुलिस पर थर्ड डिग्री टॉर्चर का लगाया आरोप,थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज

कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति व स्थानीय स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभाली। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन का सहयोग भी सराहनीय रहा। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित दूर-दराज़ से आए भक्तों ने सहभागिता कर बाबा से सुख-समृद्धि की कामना की।मंदिर समिति ने सभी सहयोगियों, भक्तों व प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसी धार्मिक आयोजनों से सामाजिक समरसता व आस्था को नई ऊर्जा मिलती है।

विकलांग शौचालय का निर्माण दिखाकर निकाले 98 हजार 779 रुपये,मुख्यमंत्री की जीरो टालरेंस नीति को लगा रहे पलीता

इस मौके पर कृष्ण मुरारी अग्रवाल,सचिन अग्रवाल,कैलाश नाथ राना “पत्रकार “, विकास राजपूत, कुंवरदीप यज्ञसैनी, नीरज अग्रवाल, परमेश अग्रवाल पम्मी चिंटू अग्रवाल त्रिवेणी गुप्ता सुरेंद्र कुमार कसौंधन जितेंद्र कुमार कसौधन जगदीश प्रसाद कनौजिया पंकज अग्रवाल प्रमोद कुमार कसौंधन, प्रबल अग्रवाल, पिंटू विकास अग्रवाल, महिला मंडल / सहयोगिनी अंजली अग्रवाल,नेहा अग्रवाल,पूजा अग्रवाल,सोनम अग्रवाल सहित भारी संख्या में श्याम भक्त एवं जरवल चौकी इंचार्ज शिवम कुमार कनौजिया अपने भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

किसान नेता मोहनलाल वर्मा का इलाज के दौरान निधन,मेडिकल कालेज में ली अन्तिम सांस

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!