प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला की हालत बिगड़ी,मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा,अस्पताल सील
बहराइच । लखनऊ-बहराइच मार्ग स्थित रिठौढ़ा मोड़ के पास आरोग्य केंद्र नाम से संचालित नर्सिंग होम में प्रसव के लिए पहुंची 28 वर्षीय महिला की इलाज के बाद हालत अचानक बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सीएमओ ने अस्पताल को सील कर दिया है।
जरवलरोड थानाक्षेत्र के सपसा निवासी ऋचा सिंह (28) पत्नी धर्मवीर सिंह को प्रसव पीडा होने पर रिठौढा के आरोग्य केन्द्र नाम से संचालित नर्सिंग होम में भर्ती कराया,जहां इलाज के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई।परिजन द्वारा मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। परिजनों ने उपचार के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और रात में शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर जरवलरोड पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
26 लाख से अधिक कीमत के 107 खोए मोबाइल बरामद, स्वामियों को लौटाए
डाक्टर कल्पना शाहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में तैनात हैं,जबकि उनके पति विजय शाहू मनिकापुर रसूलाबाद में आयुष चिकित्सक के रूप में संविदा पर तैनात हैं। अपने आवास पर आरोग्य केंद्र के रूप में नर्सिंग होम चलाते है। पुलिस डाक्टर पति पत्नी से पूंछतांछ कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के जेठ उदयवीर सिंह की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को भेजी गई है। सीएमओ स्तर से आदेश प्राप्त होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।
बिहार में बड़ा रेल हादसा टला,महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे
इस सम्बंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक कुंवर रीतेश के साथ आरोग्य केन्द्र का निरीक्षण कर कर नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। तीन दिन में समस्त अभिलेख तलब किए गए हैं। जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी
चोरी के मामले में दोषी को एक साल की सजा, दो हजार रुपये जुर्माना
महिला की मौत पर परिजनों ने डॉक्टर के आवास को घेरा
बहराइच। प्रसव के लिए आरोग्य केंद्र पहुंची ऋचा सिंह की हालत बिगड़ने और मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। देर रात्रि बड़ी संख्या में परिजन डॉक्टर के आवास पर पहुंच गए और घेराव कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
Comments are closed.


-
-
-
-
-
Show Comments[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]