जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मकान मालिक समेत 11 जुआरी गिरफ्तार,₹74,000 से अधिक नकदी, ताश के पत्ते और मोबाइल फोन बरामद
बहराइच। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के जमोग बाजार में शुक्रवार को पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापेमारी कर मकान मालिक समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 52 अदद ताश के पत्ते, एक खाली डिब्बा, जुए के फड़ से 61,320 रुपये और आरोपितों की जामा तलाशी में 13,680 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कई एंड्रॉयड और कीपैड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
अप्राकृतिक दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जमोग बाजार स्थित राजेश के मकान पर दबिश दी।
पुलिस के मुताबिक, मकान के निचले तल पर बने हॉल में 11 लोग ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर थाना रुपईडीहा में मुकदमा संख्या 290/2026 के तहत जुआ अधिनियम की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये हुए गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में शांतनू पुत्र अमर सिंह (36), शाबिर पुत्र वाहिद (35), सुल्तान पुत्र पीर गुलाम (52), अरसद उर्फ सलमान पुत्र मुन्ना (25), मुकेश पुत्र कैलाश (38), राजेश पुत्र स्वामी दयाल (52), सोनू पुत्र ज्वाला प्रसाद (28), अनिश पुत्र शुभराती (39), नियाज अहमद पुत्र लल्लन (37), राम किशन पुत्र राम सेवक (40) और राजन पुत्र अब्बास अली (33) शामिल हैं। सभी जमोगा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
ट्रेलर खराब होने से संजय सेतु पुल जाम,फंसे राहगीर
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक गणेश तिवारी, हेड कांस्टेबल विनय पांडेय, मुख्य आरक्षी नागेंद्र सिंह, कांस्टेबल अखिलेश यादव, महिला आरक्षी बृजवंती राजपूत, महिला कांस्टेबल शालिनी यादव, मान्यता त्रिवेदी, अभिषेक सिंह, सूरज कुमार, अखिलेश कुमार, कन्हैया सिंह और अतुल पांडेय शामिल रहे।
Comments are closed.
[…] […]