हाईवे पर गिरा विशाल अर्जुन का पेड़,एक घण्टे तक बन्द रहा हाइवे पर यातायात, पांच किलोमीटर लंबा लगा जाम
बहराइच।लखनऊ-बहराइच हाइवे पर झुकिया के निकट बुधवार दोपहर तेज हवा और बारिश के बीच हाईवे किनारे लगा विशाल अर्जुन का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ के गिरने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब पांच किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान कोई वाहन उसकी चपेट में नहीं आया।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को
सूचना मिलते ही घाघराघाट चौकी प्रभारी दिलीप सिंह, एसआई अवधेश कुमार यादव सिपाही महेंद्र यादव, रामसागर वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर हाइवे पर गिरे पेड़ को काटकर हटवाया और मार्ग को खाली कराया।
पेड़ गिरने के कारण एक घंटे से अधिक समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। जाम में एंबुलेंस समेत सैकड़ों वाहनों को निकलवा कर यातायात सामान कराया।
यूजीसी की विवादित नीतियों को रोलबैक करने की मांग, राष्ट्रीय सामान्य वर्ग आयोग के गठन का आग्रह
Comments are closed.


[…] […]