Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
Subscribe
Close

Search

News

नेपाल से अफीम तस्करी का खुलासा, पति-पत्नी समेत चार गिरफ्तार,4.917 किलो अफीम बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये

By admin
September 9, 2026 2 Min Read
1

बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक ट्रैवलर वाहन से 4.917 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद कर पति-पत्नी समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है।

उफनाई घाघरा,खतरे के निशान से 49 सेमी ऊपर पहुंचा घाघरा नदी का जलस्तर

पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर को रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बहराइच मार्ग पर जैतापुर मोड़ से पहले पुराने बस स्टॉप के पास वाहनों की चेकिंग की। इसी दौरान ट्रैवलर वाहन संख्या HP01A8898 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में सवार नेपाल निवासी चट्टान बसनेर और उसकी पत्नी गीता खत्री के बैग से अफीम बरामद हुई।

प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला की हालत बिगड़ी,मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा,अस्पताल सील

पूछताछ में सामने आया कि अफीम की खेप को ट्रैवलर चालक राजकुमार उर्फ राम कुमार और सहचालक देवेन्द्र बुढा की मदद से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अफीम के अलावा तस्करी में प्रयुक्त ट्रैवलर, चार मोबाइल फोन, 4310 नेपाली रुपये और 6510 भारतीय रुपये बरामद किए हैं।

बनारस के किसलय राय ने बढ़ाया मान, इंग्लैंड में पूरी की आयरनमैन प्रतियोगिता

गिरफ्तार आरोपियों में चट्टान बसनेर व उसकी पत्नी गीता खत्री निवासी जाजरकोट, नेपाल, देवेन्द्र बुढा निवासी बागमती प्रदेश, नेपाल तथा राजकुमार उर्फ राम कुमार निवासी संजौली, शिमला, हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।

पोषण माह के शुभारंभ पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लिया स्वस्थ समाज का संकल्प

मामले में थाना रुपईडीहा में मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई। टीम में इंस्पेक्टर हरेन्द्र कुमार मिश्र, गणेश तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह सहित एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट शशि भूषण की टीम शामिल रही।

Tags:

नेपाल से अफीम तस्करी
Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को

Next

हाईवे पर गिरा विशाल अर्जुन का पेड़,एक घण्टे तक बन्द रहा हाइवे पर यातायात, पांच किलोमीटर लंबा लगा जाम

One Comment
  1. एजूकेटर नियुक्तियों में बीएसए पर अनियमितता का आरोप,मुख्यमंत्री से जांच की मांग - says:
    September 10, 2026 at 12:20 pm

    […] […]

Comments are closed.

बहराइच में सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:

  • गन्ने के खेत में अजगर मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस व वन… (394)
  • रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे… (391)
  • एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा (214)
  • प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला… (101)
  • फखरपुर विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण, उपभोक्ता… (84)

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Follow Us

Email: alexremedies@gmail.com
Address: Bahraich, UP - 271901

Facebook | YouTube | Instagram

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme