एजूकेटर नियुक्तियों में बीएसए पर अनियमितता का आरोप,मुख्यमंत्री से जांच की मांग
बहराइच। राष्ट्रीय हिंद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा ने बेसिक शिक्षा विभाग में एजूकेटर की नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
▶️ BDO का वायरल वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में नियुक्त किए गए 140 एजूकेटर के चयन/री-एडमाइजेशन की सूची सार्वजनिक नहीं की गई, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। पत्र में वर्तमान में 173 नए एजूकेटर की नियुक्ति के लिए चल रही प्रक्रिया में भी गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है।
पत्र के अनुसार बीएसए द्वारा स्वयं को BSA एवं DIET प्राचार्य दोनों पदों पर दर्शाते हुए कथित रूप से दोहरे हस्ताक्षर किए जाने तथा शासनादेश के विपरीत मानकों के बिना साक्षात्कार आयोजित किए जाने का आरोप लगाया गया है। इसमें 519 अभ्यर्थियों की सूची में से केवल 173 पदों के लिए सूची जारी किए जाने को भी नियमों के विपरीत बताया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मामले की तीन सदस्यीय मजिस्ट्रेट स्तरीय SIT से निष्पक्ष जांच, 173 एजूकेटर की नियुक्ति प्रक्रिया तत्काल रोकने तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है, ताकि योग्य अभ्यर्थियों के हितों की अनदेखी न हो।
Comments are closed.


[…] […]
[…] […]
[…] […]