Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
Subscribe
Close

Search

News

26 लाख से अधिक कीमत के 107 खोए मोबाइल बरामद, स्वामियों को लौटाए

By admin
September 6, 2026 1 Min Read
1

बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपदीय पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर विभिन्न कंपनियों के 107 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख 12 हजार 830 रुपये बताई गई है। रविवार को पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए।

अभियान के तहत सर्विलांस टीम ने सभी थानों से समन्वय स्थापित कर भारत सरकार के CEIR पोर्टल की लगातार मॉनीटरिंग की। इसके माध्यम से एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी, वनप्लस समेत विभिन्न कंपनियों के 107 मोबाइल बरामद किए गए।

खोए मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल स्वामियों ने पुलिस अधीक्षक एवं जनपदीय पुलिस का आभार जताते हुए प्रशंसा की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन तनिष्क आर जामकर (IPS) समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

मोबाइल खोने पर CEIR पोर्टल पर करें शिकायत

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल खोने की स्थिति में उसके बिल/IMEI, आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के साथ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक कराने की प्रक्रिया पूरी करें। पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सर्विलांस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।

Tags:

खोया मोबाइल बरामद
Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं,शिक्षामित्रों का बीईओ ने किया सम्मान

Next

बस्ती: वाल्टरगंज थानाध्यक्ष की मौत का सनसनीखेज खुलासा,हनीट्रैप में फंसाकर 15 लाख वसूले,महिला समेत 3 गिरफ्तार

One Comment
  1. प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला की हालत बिगड़ी,मौत के बाद परिजनों ने किया हं says:
    September 7, 2026 at 11:21 pm

    […] […]

Comments are closed.

बहराइच में सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:

  • गन्ने के खेत में अजगर मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस व वन… (395)
  • रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे… (393)
  • एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा (214)
  • प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला… (101)
  • फखरपुर विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण, उपभोक्ता… (85)

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Follow Us

Email: alexremedies@gmail.com
Address: Bahraich, UP - 271901

Facebook | YouTube | Instagram

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme