सहारनपुर जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गिरफ्तार, पार्टी मुख्यालय से उठाकर पुलिस लाइन ले गई पुलिस
लखनऊ । सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद पर हुई बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करने जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ पुलिस ने आज सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उन्हें लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय से ही हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचा दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता असीम वकार को भी हिरासत में लिया गया है।
क्या है मामला
अजय राय अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ सहारनपुर जाने की तैयारी में थे। वह वहां कलेक्ट्रेट में ध्वस्त की गई मस्जिद का जायजा लेने और मस्जिद कमेटी व पीड़ितों से मिलने वाले थे। प्रशासन का कहना है कि मस्जिद सरकारी जमीन पर अनधिकृत निर्माण थी और कार्रवाई अदालत के आदेश पर की गई है।
26 लाख से अधिक कीमत के 107 खोए मोबाइल बरामद, स्वामियों को लौटाए
लेकिन इस कार्रवाई को लेकर विपक्ष में नाराजगी है। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें कार्यालय के बाहर ही रोक दिया। इससे नाराज अजय राय कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर हिरासत में ले लिया, जिससे वहां कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
अजय राय ने क्या कहा
हिरासत में लिए जाने के बाद अजय राय ने कहा, “सरकार जबरदस्ती कर रही है। अन्याय और दमन के खिलाफ आवाज उठाने पर हमें जबरन गिरफ्तार किया जा रहा है। कांग्रेस इस जुल्म के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी।”
बिहार में बड़ा रेल हादसा टला,महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे
उन्होंने कहा कि सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और यूपी को नफरत का अखाड़ा नहीं बनने देंगे।
Comments are closed.


[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]