गन्ना समिति में एजीएम की बैठक सम्पन्न,आइटी,अध्यक्ष कक्ष के निर्माण को स्वीकृति,01 करोड़ 37 लाख की हुई कमाई,भवन मरम्मत और मिट्टी पटाई का प्रस्ताव पारित

0
IMG-20260327-WA0002
Spread the love

बहराइच।सहकारी गन्ना विकास समिति जरवलरोड की सामान्य निकाय (AGM) की बैठक शुक्रवार को समिति परिसर में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता सभापति रणबीर सिंह मुन्ना ने किया। मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मन्त्री मुकुट विहारी वर्मा मौजूद रहे। एजीएम की बैठक में गत वार्षिक साधारण सभा की कार्यवाही की पुष्टि एवं अनुमोदन पर विचार किया गया।पेराई सत्र 2025-26 में बनाये गये सदस्यों एवं वारिस सदस्यों के अनुमोदन,वित्तीय 2024-25 के संतुलन पत्र तथा 2025 – 26 बजट के व्यय के स्वीकृति,समिति बजट 2026-27 के अनुमोदन, अध्यक्ष कक्ष के निर्माण, गन्ना विकास परिषद् जरवलरोड के कार्यालय ( भवन) निर्माण समेत अन्य प्रस्ताव विचार किया गया। समिति सदस्यों में गन्ना उत्पादकता, गन्ना आपूर्ति एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादनकर्ता को पुरस्कृत किये जाने पर विचार हुआ।

कैसरगंज सांसद ने रेलमंत्री से जरवलरोड में दिल्ली ट्रेन स्टापेज की मांग

भवन मरम्मत / जीर्णोद्धार / कलरकोडिंग,मिटटी पटाई / इण्टरलाकिंग / समर सेबल का कार्य, चीनी मिल के क्रय केन्द्रों को संचालित न किये जाने पर चीनी मिलवार समीक्षा एंव उक्त दृष्टिगत आगामी पेराई सत्र 2026-27 हेतु विचलन पर विचार किया गया।
गत वार्षिक साधारण सभा की कार्यवाही सदन पटल पर पढकर सुनायी गयी, जिसकी सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी ।

आयल एवं गैस की सुगम आपूर्ति के लिए जारी किये गये सेल्स आफिसर्स के मोबाइल नम्बर

सचिव द्वारा सदन पटल पर सत्र 2025-26 में बनाये गये 1389 सदस्य एवं वारिस 128 सदस्यों को अनुमोदन हेतु रखा गया, जिस पर सदन में विचार विमर्श उपरान्त बनाये गये सदस्य तथा वारिस सदस्यों को सर्वसम्मति से समिति की सदस्यता हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी।

भाकियू जिलाध्यक्ष बने धरमचंद महेश

साधारण सभा की बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के रोकड़ पत्र, संतुलन पत्र को सदन में पढकर सुनाया गया। साथ ही बजट 2025 26 का माह फरवरी तक व्यय 20492912.00 /- रुपये सदस्यों को अवगत कराया गया, जिस पर विचार विमर्श उपरान्त सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी। संतुलन पत्र अनुसार 2024-25 में समिति 13739856.83 रुपये वर्ष के लाभ में है।

भरथापुर वासियों को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात,नए भरत पुर में बसेंगे भरथापुर जंगलवासी

साधारण सभा की बैठक में समिति की प्रस्तावित आय अंकन 32830683.00 (तीन करोड़ अट्ठाईस लाख तीस हजार छ सौ तिरासी) रुपये तथा वर्ष की प्रस्तावित व्यय 31929938.00 (तीन करोड़ उन्नीस लाख उनतीस हजार नौ सौ अड़तीस प्रस्तावित बचत 900745.00 (नौ लाख सात सौ पैतालीस) रुपये का वित्तीय वर्ष 2026 27 हेतु बजट प्रस्तुत किया गया, जिस पर सदन में विचारोंपरान्त सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया।

डीएसओ ने गैस गोदामों व प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

सचिव द्वारा सदन को समिति परिसर में IT. / अध्यक्ष कक्ष के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया,जिस पर सदन में विचार – विमर्श उपरान्त कृषक हित में ।.T. / अध्यक्ष कक्ष के निर्माण का सर्व सम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया ।

रामकथन प्रवचन व सत्संग से संपूर्ण समाज में समरसता फैलती है- किशोरी रूबी दीदी

सदन में पुरस्कार वितरण के सम्बन्ध में गहन विचार विमर्श उपरान्त सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति परिक्षेत्र में जिन सदस्यों द्वारा गन्ना उत्पादन एवं गुणवत्तापूर्ण अर्ली प्रजाति का बीज उत्पादनकर्ता साथ ही गन्ना आपूर्ति में श्रेष्ठ होंगे, उन्हें ही पुरस्कार हेतु नियमानुसार चयनित किया जायेगा।सचिव द्वारा सदन में कार्यालय भवन की मरम्मत एवं  से सम्बन्धित प्रस्ताव सदन पटल पर विचार हेतु रखा गया,  पर सदन द्वारा विचारोपरांत कार्यालय भवन की मरम्मत के साथ कलरकोडिंग हेतु सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी।

जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

समिति बौन्ड्रीवाल के समीप मिटटी डलवाने की अति आवश्यकता है क्योकि बौन्ड्रीवाल काफी गहराई में है, जिससे बरसात में बौन्ड्रीवाल का गिरने की आशंका है।इस हेतु मिटटी की विशेष आवश्यकता है। सदन द्वारा इस पर विचार विमर्श उपरान्त यह निर्णय लिया कि समिति कैम्पस में बने 100 M.T. खाद गोदाम के सामने एवं बौन्ड्रीवालके किनारे मिटटी पटाई के साथ इण्टरलाकिंग तथा पानी आदि की व्यवस्था हेतु समर सेबल लगवाने की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की जाती है।

संगीतमय श्रीराम कथा में सीताराम विवाह उत्सव की झांकी देख भक्त हुए भाव-विभोर

इस अवसर पर भाजपा नेता गौरव वर्मा,सचिव डॉ० पी.एन. पाण्डेय,एससीडीआई राजेश विश्वकर्मा ,परसेण्डी विवेक कुमार चौधरी,अखण्ड प्रताप सिंह ‘गुल्टन समेत क्षेत्र के किसान समेत मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!