Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
Subscribe
Close

Search

Politics

विनोद साहनी के घर जा रहे सपा नेताओं को घाघराघाट पर पुलिस ने रोका

By admin
September 11, 2026 1 Min Read
1

बहराइच। गोण्डा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के रक्सड़िया मल्लाहन पुरवा गांव निवासी विनोद साहनी की हत्या के विरोध में उनके परिजनों से मिलने जा रहे सपा नेताओं के काफिले को शुक्रवार को घाघराघाट पर पुलिस ने रोक दिया। काफिले में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश वर्मा, कटरा बाजार के पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे समेत कई सपा नेता शामिल थे।

गोलीकांड में विनोद निषाद की मौत पर डॉ. संजय निषाद ने जताया आक्रोश, कार्रवाई की मांग

बताया गया कि रामनगर पहुंचने पर पुलिस ने सपा नेताओं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन नेता आगे बढ़ने में सफल रहे। इसके बाद घाघराघाट पर पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने काफिले को रोक लिया। इस दौरान पुलिस और सपा नेताओं के बीच नोकझोंक और झड़प की स्थिति भी बनी।

साइबर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, सात गिरफ्तार

काफिला रोके जाने के बाद घाघराघाट पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई और जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने सपा नेताओं को आगे जाने से रोकते हुए उन्हें पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचाया। काफिले में सूरज सिंह, संजय विद्यार्थी, सरफराज अहमद सोनू, अरशद हुसैन, सिद्धार्थ सिंह, दीपू यादव, अरमान खान, अभिषेक यादव, अनिल यादव और राजू कश्यप समेत अन्य नेता शामिल रहे।

नेपाल से अफीम तस्करी का खुलासा, पति-पत्नी समेत चार गिरफ्तार,4.917 किलो अफीम बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये

एजूकेटर नियुक्तियों में बीएसए पर अनियमितता का आरोप,मुख्यमंत्री से जांच की मांग

Tags:

सपा नेताओं को घाघराघाट पर रोंका
Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

गोलीकांड में विनोद निषाद की मौत पर डॉ. संजय निषाद ने जताया आक्रोश, कार्रवाई की मांग

Next

इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए उपभोक्ता से मारपीट,केस दर्ज

One Comment
  1. इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए उपभोक्ता से मारपीट,केस दर्ज - says:
    September 11, 2026 at 6:32 pm

    […] […]

Comments are closed.

बहराइच में सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:

  • गन्ने के खेत में अजगर मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस व वन… (394)
  • रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे… (391)
  • एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा (214)
  • प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला… (101)
  • फखरपुर विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण, उपभोक्ता… (84)

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Follow Us

Email: alexremedies@gmail.com
Address: Bahraich, UP - 271901

Facebook | YouTube | Instagram

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme