Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
Subscribe
Close

Search

News

रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे अंडरपास से दबोचा

By admin
September 6, 2026 1 Min Read
0

बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र में दुकान चलाने के नाम पर डराकर 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी रेलवे अंडरपास, मटेरा बाजार से की गई।

पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर को पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मो. उमर पुत्र मो. शमी उर्फ टुन्ना, निवासी अमवा मौलवी, थाना मटेरा ने उसे डर-धमकाकर 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 142/2026, धारा 308(5)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बहराइच के विभिन्न थानों में 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी, एनडीपीएस एक्ट, गुंडा एक्ट, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमे शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धात्रिशंकर सहाय, कांस्टेबल वीरपाल और कांस्टेबल सचिन सिंह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।

Tags:

रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार
Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला,महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे

Next

₹25 हजार का इनामी वांछित अपराधी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

बहराइच में सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:

  • गन्ने के खेत में अजगर मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस व वन… (394)
  • रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे… (391)
  • एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा (214)
  • प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला… (101)
  • फखरपुर विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण, उपभोक्ता… (84)

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Follow Us

Email: alexremedies@gmail.com
Address: Bahraich, UP - 271901

Facebook | YouTube | Instagram

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme