गोलीकांड में विनोद निषाद की मौत पर डॉ. संजय निषाद ने जताया आक्रोश, कार्रवाई की मांग
गोंडा। निषाद समाज के युवा साथी विनोद निषाद की गोली व चाकुओं से किए गए हमले के बाद इलाज के दौरान हुई मौत को लेकर निषाद पार्टी के नेता डॉ. संजय कुमार निषाद ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
डॉ. संजय निषाद ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए। साथ ही परिजनों के बयान के आधार पर थाना अध्यक्ष परसपुर और चौकी इंचार्ज शाहपुर समेत संबंधित स्टाफ को बर्खास्त करने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 11 सितंबर तक आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की गई तो वह पुलिस कप्तान गोंडा के आवास और कार्यालय का घेराव करने के लिए स्वयं गोंडा पहुंचेंगे।
डॉ. निषाद ने कहा कि विनोद निषाद को न्याय दिलाने के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आवाज बुलंद की जाएगी। उन्होंने दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाने की मांग की।
Comments are closed.


[…] […]