कजरी तीज से पहले एक्शन में बहराइच पुलिस,SP ने सरयू घाट से बागेश्वर नाथ धाम तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बहराइच। आगामी कजरी तीज पर्व को लेकर बहराइच पुलिस अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने सरयू घाट (भग्गड़वा बाजार) से बाबा बागेश्वर नाथ शिवालय पयागपुर तक पूरे मार्ग का निरीक्षण किया।
महिला के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, छह पर मुकदमा दर्ज
निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट एवं आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। SP ने श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की संभावित भीड़ को देखते हुए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।
विनोद साहनी के घर जा रहे सपा नेताओं को घाघराघाट पर पुलिस ने रोका
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और संबंधित थानों के प्रभारी मौजूद रहे।
एजूकेटर नियुक्तियों में बीएसए पर अनियमितता का आरोप,मुख्यमंत्री से जांच की मांग
पुलिस अधीक्षक ने घाट पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात डायवर्जन प्लान और पार्किंग व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर CCTV कैमरों से निगरानी, जरूरत पड़ने पर ड्रोन कैमरे से निगरानी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अलर्ट रहने को कहा।
Comments are closed.


[…] कजरी तीज से पहले एक्शन में बहराइच पुलि… […]