Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
Subscribe
Close

Search

News

महिला के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, छह पर मुकदमा दर्ज

By admin
September 12, 2026 2 Min Read
0

बहराइच। जरवल कस्बे के मोहल्ला तकिया निवासी अनीसा पत्नी मो. खालिक के साथ मारपीट, घर में घुसकर तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय के आदेश के बाद जरवलरोड पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए उपभोक्ता से मारपीट,केस दर्ज

आरोप है पीड़ित महिला के घर से सटे मकान के पास पानी और मिट्टी पटने से उसकी दीवार में नमी आ रही थी। महिला ने कई बार इसकी शिकायत की थी। 21 जुलाई को करीब तीन बजे नफीस, दानिश, सगीर, राफे, सादान और जमाल बेग दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने घर में घुसकर महिला के बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और घर में तोड़फोड़ की।

साइबर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, सात गिरफ्तार

नफीस समेत तीन आरोपितों ने उसे लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा। बचाने पहुंचे उसके बेटे के साथ भी मारपीट की गई। वहीं सादान पर छुरा निकालकर गर्दन पर वार करने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। जाते समय आरोपितों ने दोबारा बोलने पर जान से मारने की धमकी दी।
महिला के मुताबिक घटना के बाद थाने जाने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

नेपाल से अफीम तस्करी का खुलासा, पति-पत्नी समेत चार गिरफ्तार,4.917 किलो अफीम बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये

इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया और न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर जरवलरोड थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक आदित्य कुमार को सौंपी गई है।

Tags:

कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए उपभोक्ता से मारपीट,केस दर्ज

बहराइच में सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:

  • रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे… (403)
  • इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए उपभोक्ता से… (230)
  • एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा (214)
  • प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला… (107)
  • विनोद साहनी के घर जा रहे सपा नेताओं को घाघराघाट पर… (87)

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Follow Us

Email: alexremedies@gmail.com
Address: Bahraich, UP - 271901

Facebook | YouTube | Instagram

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme