Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
Subscribe
Close

Search

News

इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए उपभोक्ता से मारपीट,केस दर्ज

By admin
September 11, 2026 1 Min Read
0

बहराइच। इंडियन पोटाश लिमिटेड चीनी मिल परिसर में स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने गए एक उपभोक्ता के साथ एजेंसी कर्मी द्वारा गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विनोद साहनी के घर जा रहे सपा नेताओं को घाघराघाट पर पुलिस ने रोका

बहादुर पुत्र किशुन, निवासी ग्राम बम्भौरा थाना जरवलरोड शुक्रवार दोपहर इंडियन पोटाश लिमिटेड चीनी मिल जरवलरोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने गया था।

गोलीकांड में विनोद निषाद की मौत पर डॉ. संजय निषाद ने जताया आक्रोश, कार्रवाई की मांग

उसने एजेंसी पर मौजूद लिपिक अनमोल निगम को गैस सिलेंडर लेने के लिए पैसा और पासबुक दिया तथा सिलेंडर देने का आग्रह किया। आरोप है कि कर्मचारी ने गैस देने से मना कर दिया। जब पीड़ित ने सिलेंडर न देने का कारण पूछा तो कर्मचारी अचानक उत्तेजित हो गया और गाली-गलौज करने लगा।

एजूकेटर नियुक्तियों में बीएसए पर अनियमितता का आरोप,मुख्यमंत्री से जांच की मांग

पीड़ित ने जब गाली देने से मना किया तो कर्मचारी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर चीनी मिल के आसपास मौजूद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई, जिसके बाद उसकी जान बच सकी।

साइबर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, सात गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:

गैस एजेंसी कर्मी ने की मारपीट
Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

विनोद साहनी के घर जा रहे सपा नेताओं को घाघराघाट पर पुलिस ने रोका

बहराइच में सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:

  • गन्ने के खेत में अजगर मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस व वन… (394)
  • रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे… (391)
  • एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा (214)
  • प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला… (101)
  • फखरपुर विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण, उपभोक्ता… (84)

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Follow Us

Email: alexremedies@gmail.com
Address: Bahraich, UP - 271901

Facebook | YouTube | Instagram

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme