साइबर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, सात गिरफ्तार
बहराइच। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन CyVajra अभियान के तहत बहराइच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित सात शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ के लिए बैंक खातों और एटीएम संबंधी जानकारी का दुरुपयोग कर साइबर ठगी करने वाले कुल 13 आरोपियों को चिह्नित किया गया था।
एजूकेटर नियुक्तियों में बीएसए पर अनियमितता का आरोप,मुख्यमंत्री से जांच की मांग
इन आरोपियों के खिलाफ गैंग चार्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट से अनुमोदन के बाद थाना दरगाह शरीफ में मुकदमा अपराध संख्या 406/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
हाईवे पर गिरा विशाल अर्जुन का पेड़,एक घण्टे तक बन्द रहा हाइवे पर यातायात, पांच किलोमीटर लंबा लगा जाम
इसी मामले की विवेचना के दौरान गुरुवार को विभिन्न थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मो. आमिर, रामजी यादव, सौरभ मिश्रा, फहीम, साहिल बेग, सत्येंद्र कुमार चौहान और संतोष सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ साइबर अपराध से संबंधित विभिन्न थानों में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार ऑपरेशन CyVajra के तहत साइबर फ्रॉड में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया गया।
यूजीसी की विवादित नीतियों को रोलबैक करने की मांग, राष्ट्रीय सामान्य वर्ग आयोग के गठन का आग्रह
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र के मार्गदर्शन में की गई। गिरफ्तारी में नगर, मटेरा और कोतवाली देहात थाने की पुलिस टीम शामिल रही।
Comments are closed.


[…] […]