उफनाई घाघरा,खतरे के निशान से 49 सेमी ऊपर पहुंचा घाघरा नदी का जलस्तर
बहराइच । तराई में घाघरा नदी ने एक बार फिर रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) की बाढ़ निगरानी रिपोर्ट के अनुसार एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
सोमवार को एल्गिन ब्रिज स्टेशन पर घाघरा नदी का वर्तमान जलस्तर 106.560 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान 106.07 मीटर से 49 सेमी ऊपर है।
इस स्टेशन पर चेतावनी स्तर 105.07 मीटर है, जबकि अब तक का सबसे ऊंचा बाढ़ स्तर 107.616 मीटर रहा है।
तीन जिलों में बढ़ा खतरा
घाघरा के खतरे के निशान को पार करते ही बहराइच, बाराबंकी और गोंडा के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कई गांवों में नदी का पानी घुसना शुरू हो गया है।
जिला प्रशासन ने बाढ़ चौकियों पर निगरानी बढ़ा दी है और तटबंधों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम शुरू कर दिए हैं।
26 लाख से अधिक कीमत के 107 खोए मोबाइल बरामद, स्वामियों को लौटाए
प्रशासन ने नदी किनारे बसे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
Comments are closed.


[…] उफनाई घाघरा,खतरे के निशान से 49 सेमी ऊपर… […]