बनारस के किसलय राय ने बढ़ाया मान, इंग्लैंड में पूरी की आयरनमैन प्रतियोगिता
वाराणसी। गाजीपुर निवासी किसलय राय ने इंग्लैंड के लीड्स में आयोजित आयरनमैन प्रतियोगिता सफलतापूर्वक पूरी कर बनारस और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। 16 अगस्त 2026 को सुबह सात बजे शुरू हुई प्रतियोगिता रात 10 बजकर 10 मिनट पर समाप्त हुई। प्रतिभागियों को 3.8 किलोमीटर तैराकी, 183 किलोमीटर साइकिल दौड़ और 42.2 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी थी।
यूजीसी की विवादित नीतियों को रोलबैक करने की मांग, राष्ट्रीय सामान्य वर्ग आयोग के गठन का आग्रह
करीब 1500 प्रतिभागियों वाली इस प्रतियोगिता में भारत से तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें केवल दो ही सफलतापूर्वक अंतिम रेखा तक पहुंच सके। किसलय ने 183 किलोमीटर साइकिल दौड़ 8 घंटे 20 मिनट में पूरी की। इस दौरान करीब 2.5 किलोमीटर की चढ़ाई और कई बार साइकिल की जंजीर उतरने जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके बाद 42.2 किलोमीटर की दौड़ उन्होंने 6 घंटे 10 मिनट में पूरी की।
मानकविहीन अस्पताल संचालन पर सवाल,CMO के निर्देशों के बावजूद कार्रवाई नहीं
किसलय ने बताया कि उन्होंने प्रतियोगिता की विशेष तैयारी केवल तीन महीने पहले शुरू की थी। इससे पहले वह फरवरी 2025 में नागपुर में आयोजित मोइल टाइगरमैन प्रतियोगिता भी सफलतापूर्वक पूरी कर चुके हैं। प्रतियोगिता के दौरान ऊर्जा बनाए रखने के लिए उन्होंने सूखे मेवों से तैयार पोषण जेल का इस्तेमाल किया।
किसलय का कहना है कि ऐसी प्रतियोगिताएं शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक मजबूती, धैर्य और लक्ष्य के प्रति निरंतर समर्पण की परीक्षा लेती हैं। भारत में ऐसी प्रतियोगिताओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।
उफनाई घाघरा,खतरे के निशान से 49 सेमी ऊपर पहुंचा घाघरा नदी का जलस्तर
पारिवारिक परिचय: किसलय राय के पिता डॉ. मनोज राय हैं। उनके दादा माधवेंद्र राय (बालाजी) हैं। छोटे दादा जितेंद्र नारायण राय और नेडु राय हैं। उनका परिवार गाजीपुर जिले का निवासी है। उनका पैतृक गांव पाली, तहसील कासिमाबाद, जिला गाजीपुर में स्थित है।
Comments are closed.


[…] […]