Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
Subscribe
Close

Search

Health

पोषण माह के शुभारंभ पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लिया स्वस्थ समाज का संकल्प

By admin
September 8, 2026 1 Min Read
0

बहराइच। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से मंगलवार को तहसील सभागार, कैसरगंज में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं लाभार्थियों के समारोह का सजीव प्रसारण भी किया गया। इस दौरान “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” और “हर निवाले में विविधता, पोषण में खुशहाली” का संदेश दिया गया।

प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला की हालत बिगड़ी,मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा,अस्पताल सील

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी कैसरगंज प्रशांत कुमार नायक, सीडीपीओ कैसरगंज रूपाली सिंह,जरवल संजय सचान,ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। अधिकारियों ने पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

चोरी के मामले में दोषी को एक साल की सजा, दो हजार रुपये जुर्माना

कार्यक्रम के दौरान पोषणयुक्त आहार, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी कुपोषण को दूर करने तथा प्रत्येक परिवार तक पोषण संबंधी जानकारी पहुंचाने का संकल्प लिया।

घाघरा में उफान, खतरे के निशान से 42 सेमी ऊपर बह रही नदी, तराई में बाढ़ का अलर्ट

अधिकारियों ने कहा कि संतुलित आहार और सही पोषण से ही स्वस्थ एवं मजबूत समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पोषण माह के दौरान जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Tags:

स्वस्थ्य समाज का लिया संकल्प
Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

चोरी के 42 साल पुराने मामले में दोषी को एक साल की सजा

Next

उफनाई घाघरा,खतरे के निशान से 49 सेमी ऊपर पहुंचा घाघरा नदी का जलस्तर

बहराइच में सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:

  • गन्ने के खेत में अजगर मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस व वन… (395)
  • रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे… (393)
  • एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा (214)
  • प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला… (101)
  • फखरपुर विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण, उपभोक्ता… (85)

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Follow Us

Email: alexremedies@gmail.com
Address: Bahraich, UP - 271901

Facebook | YouTube | Instagram

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme