Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
Subscribe
Close

Search

News

मीना मंच बनेगी बच्चों की आवाज

By admin
September 9, 2026 2 Min Read
0

सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड जोगिया एवं नौगढ़ में बच्चों के अधिकारों और बाल संरक्षण को मजबूत करने की दिशा में मीना मंच के फैसिलिटेटरों को बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों की पहचान,रिपोर्टिंग और प्रभावी फॉलो-अप को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का आयोजन मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान (MSEMVS) के सहयोग से किया गया।

उफनाई घाघरा,खतरे के निशान से 49 सेमी ऊपर पहुंचा घाघरा नदी का जलस्तर

प्रशिक्षण के दौरान फैसिलिटेटरों को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल उत्पीड़न, विद्यालय से बाहर बच्चों सहित अन्य बाल संरक्षण संबंधी मामलों की पहचान करने,उनकी गंभीरता को समझने तथा आवश्यक जानकारी को मीना मंच रजिस्टर में व्यवस्थित रुप से दर्ज करने की प्रक्रिया बताई गई।प्रशिक्षकों ने जोर देते हुए कहा कि मीना मंच की भूमिका केवल विद्यालय परिसर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि इसे ग्राम स्तर पर बच्चों की समस्याओं की पहचान और उनके समाधान का प्रभावी माध्यम बनाया जाना चाहिए।

यूजीसी की विवादित नीतियों को रोलबैक करने की मांग, राष्ट्रीय सामान्य वर्ग आयोग के गठन का आग्रह

गांव में बच्चों से जुड़े किसी भी संरक्षण संबंधी मामले की जानकारी मिलने पर उसे गंभीरता से लेते हुए उचित स्तर पर रिपोर्ट करना और उसके समाधान तक लगातार फॉलो-अप करना आवश्यक है।प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि ग्राम स्तर पर सामने आने वाले बाल संरक्षण के मुद्दों को मीना मंच रजिस्टर में दर्ज कर आवश्यकता के अनुसार ग्राम पंचायत की ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (VCWPC) की बैठकों में प्रस्तुत एवं चर्चा किया जाए।

प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला की हालत बिगड़ी,मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा,अस्पताल सील

इससे संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों को समय पर सहायता, सुरक्षा और आवश्यक संरक्षण उपलब्ध कराया जा सकेगा।प्रशिक्षण में पशुपतिनाथ नोडल मास्टर ट्रेनर बालिका शिक्षा,मीना मंच,वैभव ट्रेनर,ब्लॉक कॉर्डिनेटर रुपा उमर सहित मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान सिद्धार्थनगर की टीम की सक्रिय सहभागिता रही।

सहारनपुर जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गिरफ्तार, पार्टी मुख्यालय से उठाकर पुलिस लाइन ले गई पुलिस

बच्चों की आवाज को मिलेगी मजबूती प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मीना मंच को बच्चों की आवाज,बाल संरक्षण के मुद्दों की पहचान, प्रभावी रिपोर्टिंग और सामुदायिक स्तर पर कार्रवाई का मजबूत माध्यम बनाना रहा। इस पहल से उम्मीद है कि गांवों में बच्चों से जुड़े संवेदनशील मामलों की समय रहते पहचान होगी और संबंधित विभागों के सहयोग से उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकेंगे।

फोटो……।

Tags:

मीना मंच
Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

बनारस के किसलय राय ने बढ़ाया मान, इंग्लैंड में पूरी की आयरनमैन प्रतियोगिता

Next

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को

बहराइच में सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:

  • गन्ने के खेत में अजगर मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस व वन… (395)
  • रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे… (393)
  • एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा (214)
  • प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला… (101)
  • फखरपुर विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण, उपभोक्ता… (85)

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Follow Us

Email: alexremedies@gmail.com
Address: Bahraich, UP - 271901

Facebook | YouTube | Instagram

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme