जरवलरोड स्टेशन पर नकहा जंगल ट्रेन के पायलट और लोको पायलट का व्यापारियों ने किया भब्य स्वागत
बहराइच। कोरोना काल के दौरान बंद की गई पैसेंजर ट्रेन के पुनः संचालित होने पर उदघाटन विशेष ट्रेन के जरवलरोड स्टेशन पर पहुंचने पर पायलट और लोको पायलट को स्थानीय ब्यापारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जताई।
देखें वीडियो
बिना परमिट काटे जा रहे सागौन के पेडों पर वन विभाग की कार्यवाही,लकडी लदी ट्रैक्टर ट्राली सीज
मंगलवार 26 मई को स्पेशल उदघाटन ट्रेन संख्या 05065 गोंडा जंक्शन से चलकर गोण्डा कचेहरी,मैजापुर,कर्नलगंज, सरयू स्टेशन होते हुए 13 बजकर 55 मिनट पर जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां पर जरवलरोड व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ला,महामंत्री नीरज अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ो व्यापारियों ने उदघाटन विशेष रेलगाड़ी के पायलट और लोको पायलट का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। ट्रेन के पायलट और लोको पायलट को लड्डू खिलाकर खुशी जताई।
करोना काल से बंद पैसेंजर ट्रेन शुरू होने से लखनऊ जाने के लिए अब लोगों को बसों और निजी वाहनों पर निर्भर रहना नही पडेगा। नियमित ट्रेन संख्या 55061 नकहा जंगल से 26 मई को 23.10 बजे चलेगी, जो दूसरे दिन 27 मई को सुबह 6 बजकर 50 मिनट जरवलरोड स्टेशन पहुचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 55062, 27 मई को डाली गंज 17 बजकर 20 मिनट पर चलकर 19.50 बजे जरवलरोड स्टेशन पहुचेगी।
26 से चलेगी नकहा जंगल डालीगंज पैसेंजर,लखनऊ आने जाने वाले लोगों को मिलेगी सहूलियत
पैसेंजर ट्रेन शुरु होने से ब्यापारियों,किसानों, छात्रों,मजदूरों को लखनऊ ,गोरखपुर, तुलसीपुर, गोण्डा आने जाने में आसानी हो जाएगी। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल,प्रवीण श्रीवास्तव,अरविंद पटवा,पवन पटवा,चंदन सोनी,विजय पोरवाल, रजत जैन,मोनू मिश्रा,मोहम्मद सैफ,शिब्लू फैजाबादी ,रमन शुक्ला, के.के.मिश्रा, शशीकांत सिंह समेत सैकडों लोग मौजूद रहे।
