सेब की खेती कर रहे जरवल के किसान ताज मोहम्मद,पेडों में लगे सेब के फल
बहराइच। सेब की खेती का नाम आते ही लोगों के मन में हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों की तस्वीर उभर आती है। जरवल के किसान ने इस धारणा को बदलने का काम किया है। जरवल निवासी किसान ताज मोहम्मद ने अपने खेत में सेब की सफल खेती कर एक नई मिसाल पेश की है।
मंगलवार को पूरा हो जाएगा संजय सेतु पर डामरीकरण का कार्य,5 जून से दौडेंगे वाहन,तैयारियां पूरी
करीब छह वर्ष पहले ताज मोहम्मद ने शिमला से सेब के पौधे मंगवाकर अपने बाग में लगाए थे। शुरुआती दौर में लोगों को इस प्रयोग की सफलता पर संदेह था।सेब की फसल सामान्यतः ठंडी जलवायु वाले क्षेत्रों में ही अच्छी मानी जाती है,लेकिन मेहनत, लगन और उचित देखभाल का परिणाम अब सामने है। इस समय उनके बाग में सेब के पेड़ फलों से लदे हुए हैं।
मैदानी क्षेत्र में सेब के फल देखकर गांव और आसपास के इलाकों के किसान व आम लोग आश्चर्य चकित हैं।सेब की खेती मुख्य रूप से पहाड़ी राज्यों में की जाती रही है। नई किस्मों और आधुनिक कृषि तकनीकों के कारण अब सेब की खेती देश के अन्य हिस्सों में भी सफल होने लगी है।
किसान ताज मोहम्मद की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है। उनका कहना है कि यदि किसान नई तकनीकों का प्रयोग करें,तो खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।
