करंट लगने से महिला की मौत का दावा, मुंह से झाग निकलने पर मामला संदिग्ध
बहराइच। जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम अहाता निवासी सुनीता (30) पत्नी राजेश की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन महिला को गंभीर हालत में सीएचसी मुस्तफाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने महिला की मौत विद्युत करंट लगने से होने की बात कही है। हालांकि महिला के मुंह से झाग निकलने की जानकारी सामने आने के बाद मामला संदिग्ध माना जा रहा है।
जरवल में सफाई कर्मचारी से मारपीट,दो पर एससीएसटी में मुकदमा
थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।