26 से चलेगी नकहा जंगल डालीगंज पैसेंजर,लखनऊ आने जाने वाले लोगों को मिलेगी सहूलियत
बहराइच। केन्द्रीय विदेश राज्य मन्त्री की मांग पर पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए नकहा जंगल-डालीगंज-नकहा जंगल पैसेंजर ट्रेन को 26 मई से चलाने का निर्णय लिया है।केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने रेल मंत्री से मुलाकात कर करोना काल से बन्द इस ट्रेन को शुरू करने की मांग की थी।
नकहा जंगल से चलकर गोंडा, गोंडा कचहरी, कटरा, करनैलगंज,बुढवल, डालीगंज तक जाने वाली गाडी संख्या 55061 सुबह 6.52 मिनट पर और गाडी संख्या 55062 डालीगंज से चलकर शाम 7.50 बजे जरवलरोड स्टेशन पहुंचेगी। स्टेशन पर दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य को रवाना होगी।
यह ट्रेन गोंडा, गोंडा कचहरी, कटरा, करनैलगंज, जरवल रोड, बुढ़वल, बाराबंकी, सफदरगंज, मल्हौर और गोमतीनगर होते हुए शाम चार बजे लखनऊ के डालीगंज पहुंचेगी।इस ट्रेन का गोंडा, करनैलगंज, जरवलरोड,घाघराघाट, बुढ़वल, बाराबंकी, गोमतीनगर समेत सभी छोटे बडे स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।नकहा जंगल डालीगंज पैसेंजर ट्रेन चलने से लखनऊ आने जाने वाले लोगों के लिए यात्रा आसान हो जाएगी।
