मंगलवार को पूरा हो जाएगा संजय सेतु पर डामरीकरण का कार्य,5 जून से दौडेंगे वाहन,तैयारियां पूरी
बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर घाघरा नदी पर संजय सेतु पर डामरीकरण का कार्य मंगलवार तक पूरा कर लिया जाएगा। रविवार शाम से पुल पर डामरीकरण का काम शुरू कर दिया गया है,जो मंगलवार तक पूरा हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 5 जून तक पुल को वाहनों के लिए खोलने का लक्ष्य तय किया है।पुल पर तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए बेयरिंग बदलने, डेक की मरम्मत, वाटरप्रूफिंग तथा कंक्रीट बिछाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। रेलिंग की मरम्मत और पेंटिंग का कार्य भी तेजी से किया जा रहा हैं।
16 अप्रैल से पुल का मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद सुरक्षा कारणों से पुल पर आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया था। लोगों के आने जाने के लिए बैकल्पिक पीपा पुल का निर्माण कराया गया। संजय सेतु बहराइच, गोंडा ,बलरामपुर ,श्रावस्ती,सीतापुर और बाराबंकी को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। पुल बंद होने से बडे वाहनों का मार्ग डायवर्ट कर दिया गया।
जरवलरोड स्टेशन पर नकहा जंगल ट्रेन के पायलट और लोको पायलट का व्यापारियों ने किया भब्य स्वागत
एनएचएआई के अवर अभियंता अनंत मौर्य ने बताया कि पुल पर डामरीकरण मंगलवार तक पूरा कर लिया जाएगा हैं। बेयरिंग बदलने का का कार्य अन्तिम चरण में है। 5 जून को पुल सामान्य रुप से यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
बिना परमिट काटे जा रहे सागौन के पेडों पर वन विभाग की कार्यवाही,लकडी लदी ट्रैक्टर ट्राली सीज
