5 जून को चालू हो सकता है संजय सेतु,अंतिम चरण में पहुंचा मरम्मत कार्य,50 दिन बाद पुल पर दौडेंगे बडे वाहन,एनएचआई की तैयारी पूरी

0
IMG-20260530-WA0001
Spread the love

बहराइच।लखनऊ बहराइच मार्ग पर घाघरा नदी पर संजय सेतु के मरम्मत के बाद दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। डेढ़ माह से बंद पड़े इस महत्वपूर्ण पुल की मरम्मत अंतिम चरण में पहुंच गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 5 जून तक पुल को वाहनों के लिए खोलने का लक्ष्य तय किया है, जिसके चलते निर्माण कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है।

जरवलरोड स्टेशन पर रुकेगी शहीद एक्सप्रेस ट्रेन

किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव बने सत्येंद्र मोहन श्रीवास्तव

पुल पर तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए बेयरिंग बदलने, डेक की मरम्मत, वाटरप्रूफिंग तथा कंक्रीट बिछाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके अलावा रेलिंग की मरम्मत, पेंटिंग और अन्य फिनिशिंग कार्य भी तेजी से चल रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शेष बचे कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

जरवलरोड स्टेशन पर नकहा जंगल ट्रेन के पायलट और लोको पायलट का व्यापारियों ने किया भब्य स्वागत

16 अप्रैल को पुल में तकनीकी खामी मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया था। इसके बाद क्षेत्र के लाखों लोगों को पीपा पुल के वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा और भारी वाहनों को लंबा रास्ता तय करना पड़ा, जिससे परिवहन लागत और समय दोनों में बढ़ोतरी हुई। व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित रहीं।

बिना परमिट काटे जा रहे सागौन के पेडों पर वन विभाग की कार्यवाही,लकडी लदी ट्रैक्टर ट्राली सीज

संजय सेतु बहराइच, गोंडा ,बलरामपुर ,श्रावस्ती और बाराबंकी को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। पुल बंद रहने से प्रतिदिन हजारों यात्रियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। स्थानीय व्यापारियों, वाहन चालकों और आम नागरिकों का कहना है कि पुल के खुलते ही क्षेत्र की यातायात व्यवस्था फिर से पटरी पर लौट आएगी और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

घर के बाहर सो रहे परिवार पर तेज रफ्तार डंपर का कहर,उजड गया पूरा परिवार,चार की मौत, गांव में मचा हाहाकार

एनएचएआई के अवर अभियंता अनंत मौर्य ने बताया कि अधिकांश तकनीकी कार्य पूरे हो चुके हैं। शेष कार्यों को भी तेजी से निपटाया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि 5 जून तक पुल को पूरी तरह सुरक्षित बनाकर यातायात के लिए खोल दिया जाए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!