कल से चलेगी कोरोना काल से बंद नकहा जंगल पैसेंजर ट्रेन,व्यापारियों व दैनिक यात्रियों में खुशी की लहर,विदेश राज्य मन्त्री दिखाएंगे हरी झंडी

0
IMG-20251019-WA0000
Spread the love

बहराइच। कोरोना काल के दौरान बंद की गई पैसेंजर ट्रेन अब एक बार फिर से संचालित होने जा रही है। रेलवे के इस फैसले से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह ट्रेन गोंडा से चलकर कर्नलगंज, सरयू,जरवलरोड घाघरा घाट समेत सभी छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी। लंबे समय से ट्रेन संचालन बंद होने के कारण यात्रियों को सफर के लिए बसों और निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा था, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही थी।

बिना परमिट काटे जा रहे सागौन के पेडों पर वन विभाग की कार्यवाही,लकडी लदी ट्रैक्टर ट्राली सीज

स्थानीय लोगों का कहना है कि पैसेंजर ट्रेन बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी नौकरी पेशा लोगों, छात्रों और छोटे व्यापारियों को उठानी पड़ रही थी। रोजाना लखनऊ सहित अन्य शहरों में आने-जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार यात्रियों ने ट्रेन संचालन बहाल करने की मांग भी उठाई थी।
रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रेन संचालन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। यात्रियों को कम किराये में सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का विकल्प मिल सकेगा।

घर के बाहर सो रहे परिवार पर तेज रफ्तार डंपर का कहर,उजड गया पूरा परिवार,चार की मौत, गांव में मचा हाहाकार

क्षेत्रीय नागरिकों ने रेलवे प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि पैसेंजर ट्रेन शुरू होने से न सिर्फ यात्रियों को राहत मिलेगी बल्कि छोटे व्यापार और स्थानीय बाजारों को भी फायदा पहुंचेगा। अब लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही ट्रेन पटरी पर दौड़ती नजर आएगी और पुरानी रेल सुविधाएं फिर से बहाल होंगी।

पैसेंजर ट्रेन चलने पर , स्वागत की तैयारी

बहराइच।कोरोना काल से बंद पैसेंजर ट्रेन का संचालन मंगलवार से पुनः शुरू हो जाएगा। नकहा जंगल से चलने वाली यह ट्रेन जरवलरोड,घाघराघाट सहित कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी। ट्रेन संचालन बहाल होने की सूचना के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सतेंद्र कुमार शुक्ला,महामंत्री नीरज अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी ट्रेन के आगमन पर पाइलट और लोको पाइलट का माला पहनाकर स्वागत करेंगे। ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

घाघराघाट फीडर पर नई विद्युत लाइन बनाने के लिए भाजपा नेता ने उर्जा मन्त्री व प्रभारी मंत्री को भेजा पत्र

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!