बिना परमिट काटे जा रहे सागौन के पेडों पर वन विभाग की कार्यवाही,लकडी लदी ट्रैक्टर ट्राली सीज
बहराइच। बिना परमिट नहर किनारे लगे एक दर्जन से अधिक सागौन के पेड़ को ठेकेदार ने काट डाला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लकड़ी लदी ट्राली को पकड़ कर रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया है।वन विभाग विधिक कार्यवाही में जुट गया है।
जरवलरोड थाना क्षेत्र के धंवरिया भुंडे पुरवा गांव में नहर के किनारे एक दर्जन से अधिक सागौन के पेड़ लगे हुए थे। जरवल के एक ठेकेदार ने वन विभाग की परमिट के बगैर एक दर्जन से अधिक सागौन के पेडों को कटवा डाला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर लकड़ी लदी ट्राली को पकड़कर रेंज कार्यालय ले जाकर सीज कर दिया है।
26 से चलेगी नकहा जंगल डालीगंज पैसेंजर,लखनऊ आने जाने वाले लोगों को मिलेगी सहूलियत
अवैध कटान की लकडी सीज होने से विना परमिट पेडो की कटाई करने वाले ठेकेदारों में हडकंप मच गया है। थानाक्षेत्र में बिना परमिट अवैध रूप से हरियाली पर आरा चलाया जा रहा है। वन विभाग और पुलिस की मिलीभगत से प्रतिबंधित पेडो की कटान की जा रही है। वन दरोगा शीतला प्रसाद ने बताया कि लकडी को रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया है। मुकदमा दर्ज कराने के लिए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
