कंबाइन से टकराई कार,चार की मौत,दो घायल

0
IMG-20260518-WA0002
Spread the love

बहराइच। दिनांक 17.05.2026 को समय करीब 09:30 बजे शाम को एक टाटा पंच कार जिसमें 6 लोग सवार थे, नानपारा से बहराइच की तरफ जा रहे थे तभी डिहवा पेट्रोल पंप के सामने जो (नानपारा में स्थित) को एक अज्ञात कंबाइन मशीन जो मटेरा से बहराइच की ओर जा रही थी, जिसने कार को टक्कर मार दी जिसमें सें 04 व्यक्ति मृत घोषित हो गये तथा 02 गम्भीर रुप से घायल हो गए सूचना पर थाना मटेरा व थाना नानपारा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचते हुए घायलों को जिला अस्पताल बहराइच भेजा गया तथा मृतको के शवों को कब्जा पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक  विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।

बच्ची के हत्यारोपी से पुलिस की मुठभेड़,गिरफ्तार

मृतक व्यक्तियों के नाम

1.अनिल कुमार पुत्र सुरेश निवासी मुकेरिया थाना राम गांव जनपद बहराइच उम्र लगभग 40बर्ष
2. अल्ताफ अहमद पुत्र अब्दुल कादिर निवासी हम्जापुरा थाना दरगाह शरीफ बहराइच उम्र 38 लगभग बर्ष
3 अनिल कुमार पुत्र श्याम नारायण निवासी मेटुकहा थाना रामगांव जनपद बहराइच उम्र लगभग 42 बर्ष
4 महेंद्र पाल पुत्र राधेश्याम निवासी फतेहपुरवा मोहमदपुर थाना राम गांव जनपद बहराइच उम्र लगभग 45बर्ष

महादेवा शिव मंदिर मेला के दृष्टिगत प्रत्येक सोमवार को डायवर्जन व्यवस्था लागू, घर से निकलने से पहले जाने रुट

मजरूब का विवरण

1. शिवम श्रीवास्तव पुत्र वेदप्रकाश निवासी चित्र शाला रोड थाना को.नगर जनपद बहराइच उम्र 30 बर्ष
2. अश्वनी कुमार पुत्र रामकमल निवासी ब्राम्हणीपुरा को. नगर जनपद बहराइच उम्र करीब 30 बर्ष

ट्रैक्टर ट्राली,बैलगाड़ी और डीसीएम से महादेवा मेला न जाने की अपील,कल से शुरू हो रहा मलमास महीना, हजारों शिव भक्त करेंगे भोले को जलाभिषेक

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!