पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने सरयू नदी में लगाई छलांग

0
IMG-20260611-WA0003
Spread the love

बहराइच। पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने संजय सेतु से सरयू नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों तथा पुलिस की मदद से गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है ।

संजय सेतु पर दौडने लगे छोटे वाहन,बडे वाहनों पर अभी रहेगी रोक

जरवलरोड थानाक्षेत्र के ग्राम उपधी निवासी हिना (26) पत्नी आमिर जिनका अपने पति आमिर से पारिवारिक विवाद चल रहा है। करीब 6 माह से वह सऊदी अरब में है। पारिवारिक विवाद के चलते विवाहिता ने तनाव में आकर बृहस्पतिवार दोपहर संजय सेतु से सरयू नदी में छलांग लगा दी।

सेब की खेती कर रहे जरवल के किसान ताज मोहम्मद,पेडों में लगे सेब के फल

गोताखोरों, नाविकों व मॉक ड्रिल कर रहे आपदा मोचन बल के सदस्यों ने महिला को नदी में डूबने से बचा लिया।गम्भीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूंछतांछ की जा रही है।

घाघरा घाट पर बाढ़ बचाव का मॉकड्रिल, प्रशासन ने लोगों को जागरूक करने के लिए किया अभ्यास

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!