विवाद में विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास,असफल होने पर पीटकर किया लहूलुहान, जांच में जुटी पुलिस

0
IMG-20260409-WA0004
Spread the love

बहराइच।मामूली विवाद के बाद पति द्वारा पत्नी पर डीजल डाल कर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया असफल होने पर बेरहमी से पिटाई करते हुए लहूलुहान कर दिया गया गंभीर रूप से घायल महिला को पुलिस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।थाना कैसरगंज कटरा महेरी बैरकाजी निवासी 26 वर्षीय फरहीम पुत्री शमशाद की शादी दो वर्ष पूर्व जरवलरोड के ग्राम सभा अलीनगर मिर्जा पुर में हुई थी।

घाघरा घाट पर बाढ़ बचाव का मॉकड्रिल, प्रशासन ने लोगों को जागरूक करने के लिए किया अभ्यास

संजय सेतु पर दौडने लगे छोटे वाहन,बडे वाहनों पर अभी रहेगी रोक

बुधवार की देर रात्रि मामूली विवाद के बाद युवती के पति कलीम जेठ नसीम,ससुर लियाकत ने जेठानी साकरुन के साथ मिला कर पेट्रोल डीजल डाल कर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। जिसमें असफल होने पर सभी ने मिल कर फरहीम की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में महिला के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं है।

प्रभारी मंत्री ने विकास भवन स्थित कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण,आधा दर्जन मिले अनुपस्थित,स्पष्टीकरण प्राप्त करने के दिये गये निर्देश

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया, महिला का उपचार जारी है।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया पीड़िता के पति जरवल रोड के ग्राम सभा अलीनगर मिर्जा पुरवा निवासी कलीम पुत्र लियाकत अली सहित अन्य के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

सेब की खेती कर रहे जरवल के किसान ताज मोहम्मद,पेडों में लगे सेब के फल

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!