खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की छापामारी,हल्दी, धनिया, मिर्च पावडर के नमूने जांच के लिए भेजे गए

0
IMG-20260612-WA0003
Spread the love

बहराइच । आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, बहराइच द्वारा वृहस्पतिवार व शुक्रवार को 02 दिवसीय विशेष अभियान संचालित कर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों द्वारा छापामारी की कार्यवाही की गयी। नानपारा बाईपास रोड स्थित गुप्त रूप से चलाई जा रही मसाले के कारखाने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों द्वारा छापामारा गया। निरीक्षण करने पर यूनिट में भारी अव्यवस्था पायी गयी। यूनिट में हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर बनाया जा रहा था। कारखाने के मालिक उदय सिंह द्वारा बताया गया कि पिछले एक डेढ़ माह से कारखाना चलाते है एवं सप्ताह में कुछ दिन कार्य करते है तथा उनके द्वारा खाद्य लाईसेंस नहीं प्राप्त किया गया है।

विवाद में विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास,असफल होने पर पीटकर किया लहूलुहान, जांच में जुटी पुलिस

सहायक आयुक्त खाद्य अमर सिंह वर्मा द्वारा बताया गया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा पिछले कुछ दिनों से उक्त स्थान पर कई बार निरीक्षण करने हेतु भ्रमण किया गया परन्तु परिसर हमेशा बंद मिलता था। वृहस्पतिवार को भी निरीक्षण करने हेतु टीम गयी थी परन्तु उक्त परिसर बंद पाया गया। आस-पास के लोगों द्वारा बताया गया कि कभी-कभी यूनिट दिन को कभी रात को चलती है। जानकारी के आधार पर रात को भी रेकी की गयी परन्तु कारखाना बंद मिला। शुक्रवार की सुबह भी यूनिट बंद मिली परन्तु दोपहर को जब टीम नानपारा जा रही थी तो रास्ते में नानपारा बाईपास रोड पर रूक कर पुनः पता किया गया तो उक्त गली में जाने पर मसालों की महक आ रही थी। आगे बढ़ने पर यूनिट के नजदीक एक गोदाम मिला जिसे बंद किया जा रहा था तभी टीम वहां पहंुच गयी। जिसकी सूचना नगर मजिस्ट्रेट एवं स्थानीय पुलिस चौकी तथा कोतवाली देहात को दी गयी।

पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने सरयू नदी में लगाई छलांग

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टाम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में कार्यवाही करते हुए हल्दी पाउडर 830 कि.ग्रा. अनुमानित मूल्य रू. 1,32,800=00, धनिया पाउडर 400 कि.ग्रा. मूल्य रू. 64,000=00, मिर्च पाउडर 93 कि.ग्रा. मूल्य रू. 93 कि.ग्रा. रू. 27,900=00, रंग 65 कि.ग्रा. रू. 13,650=00, धनिया भूसी 960 कि.ग्रा. रू. 48,000=00 तथा साबुत हल्दी के नमूने संग्रहीत कर सामग्री कर खाद्य कारोबारकर्ता की अभिरक्षा में दिया गया। बिना खाद्य लाईसेंस प्राप्त किये खाद्य कारोबार को करने वाले उक्त खाद्य कारोबारकर्ता के कारखाना के संचालन कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया।

संजय सेतु पर दौडने लगे छोटे वाहन,बडे वाहनों पर अभी रहेगी रोक

श्री वर्मा ने बताया कि दूसरी टीम द्वारा केवानागंज स्थित शमीम किराना स्टोर से मेथी, काली मिर्च तथा जैद किराना स्टोर से जीरा तथा मेथीका नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। इसी प्रकार वृहस्पतिवार को भी कई प्रतिष्ठानो से धनिया पाउडर (पूनम ब्राण्ड), साबूत जीरा (प्रिया ब्राण्ड), हल्दी पाउडर (गोल्डी ब्राण्ड), धनिया पाउडर (गोल्डी ब्राण्ड), गरम मसाला (प्रखर ब्राण्ड) आदि के नमूनें संग्रहित किये गये। इस प्रकार दो दिनों में विभिन्न मसालों के कुल 18 नमूनें संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोशाला प्रेषित किये जा रहे है।

सेब की खेती कर रहे जरवल के किसान ताज मोहम्मद,पेडों में लगे सेब के फल

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!