विवाहिता मौत मामले में आरोपी पति नबी अहमद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

0
IMG-20260306-WA0000
Spread the love

बहराइच। नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में पुलिस ने लडकी की मां की शिकायत पर दहेज के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पिकअप का टायर फटने से पुल के दोनों तरफ लगा कई किलोमीटर जाम

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पति नबी अहमद हिरासत में

जरवलरोड थानाक्षेत्र के ग्राम बरौलिया निवासी रफीक उर्फ ननकऊ ने अपनी पुत्री सबरजहां की शादी एक वर्ष पूर्व ग्राम धनसरी मजरा मदारपुर निवासी नबी अहमद के साथ की थी। लडकी की मां शेरबानो ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद उसका दामाद आए दिन लडकी से मारपीट और लड़ाई झगड़ा करता था। बृहस्पतिवार रात उसके साथ मारपीट के बाद उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई।

निषाद राज बोट योजना के लाभार्थियों को नाव वितरित,घाघराघाट पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्तफाबाद पहुंचे,जहां इमरजेंसी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। लडकी की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में सूचना दी थी। पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया था । प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लडकी की मां शेरबानो की तहरीर पर पति नबी अहमद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

होली के हुडदंग में जमकर चले लाठी डंडे व लात घूंसे,14 घायल

पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया पीपा पुल का निर्माण,चार हाइड्रा,दो जेसीबी मशीन लगाकर पुल बनाने की रफ्तार बढाई

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!