पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया पीपा पुल का निर्माण,चार हाइड्रा,दो जेसीबी मशीन लगाकर पुल बनाने की रफ्तार बढाई

0
IMG-20260306-WA0008
Spread the love

बहराइच। 6 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अस्थाई पीला पुल निर्माण पीडब्ल्यूडी ने शुरू कर दिया है।एनएचआई ने पीडब्ल्यूडी विभाग को एक माह में पीपा पुल निर्माण करने को कहा है।

निषाद राज बोट योजना के लाभार्थियों को नाव वितरित,घाघराघाट पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

 

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पति नबी अहमद हिरासत में

लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राज्य मार्ग स्थित 44 वर्ष पुराना संजय सेतु पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इस पुल से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे बड़े वाहन निकलते हैं। पुल की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीपा पुल निर्माण का फैसला किया गया।संजय सेतु के उत्तर दिशा में अस्थाई पीपा पुल निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।

पूर्व मन्त्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने किसान नेता को दी श्रद्धांजलि

चार हाइड्रा और दो जेसीबी मशीनें लगाकर तीब्र गति से कार्य कराया जा रहा है।निर्माण कार्य में लगे लोगों ने बताया कि 208 पीपा की डिमांड की गई है।160 पीपा मिलने की उम्मीद है।पानी बढने पर और पीपे की जरूरत होगी।इसके लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!