होली के हुडदंग में जमकर चले लाठी डंडे व लात घूंसे,14 घायल
बहराइच। होली के हुडदंग में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डण्डे और लात-घूंसे चले। दोनों पक्षों के 14 लोगों को इलाज के लिए पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है।
जरवलरोड थानाक्षेत्र के पुरैनी बन्धा में बुधवार को होली के दिन डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। एक दूसरे पर लाठी डंडे और लात घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दोनों पक्षों के रामदयाल (30),विनीता (20), संजय (18), मुन्नी (45), मनीष (16), अंगद (20), सीमा (21), विद्यावती (45),कलावती (20), सकुन्तला (32), उत्तम (32) अमरेश (15),कैलाश (35) मुकेश (22) को छोटे आई हैं।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के छः लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
