संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पति नबी अहमद हिरासत में
बहराइच। नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
देखें बीडियो
पूर्व मन्त्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने किसान नेता को दी श्रद्धांजलि
जरवलरोड थानाक्षेत्र के ग्राम बरौलिया निवासी रफीक उर्फ ननकऊ ने अपनी पुत्री सबरजहां की शादी एक वर्ष पूर्व ग्राम धनसरी मजरा मदारपुर निवासी नबी अहमद के साथ की थी।परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद उसका पति आए दिन लडकी से मारपीट और लड़ाई झगड़ा करता था।
निषाद राज बोट योजना के लाभार्थियों को नाव वितरित,घाघराघाट पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
बृहस्पतिवार रात विवाहिता के साथ मारपीट के बाद उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई।परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्तफाबाद पहुंचे,जहां इमरजेंसी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। लडकी के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में सूचना दी। पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूंछतांछ शुरू कर दी गई है। पीएम रिपोर्ट मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पैसा व गहना के लिए माता-पिता,दादी व बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
