निषाद राज बोट योजना के लाभार्थियों को नाव वितरित,घाघराघाट पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
बहराइच। निषाद राज बोट योजना के लाभार्थियों को घाघराघाट पर आयोजित कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नाव वितरित किया गया। योजना के लाभार्थियों को मतस्य विभाग एवं सरकार द्वारा चलाई गई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
देखें बीडियो
पूर्व मन्त्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने किसान नेता को दी श्रद्धांजलि
निषाद राज बोट सब्सिडी योजना के अंतर्गत मत्स्य विभाग द्वारा जरवल ब्लॉक के पन्द्रह लाभार्थियों को घाघराघाट पर बीडीओ जरवल आलोक कुमार वर्मा और भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को नाव,जाल ,आइस बाक्स का वितरण कर जिले में योजना की शुरुआत की। खंड विकास अधिकारी जरवल आलोक कुमार वर्मा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों को दी।
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पति नबी अहमद हिरासत में
सहायक निदेशक मत्स्य बाबूराम ने मछुवा सामुदाय के लोगों के लिए मतस्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।उन्होंने बताया कि सरकार निषाद राज बोट योजना के लाभार्थियों को लागत का 40% अनुदान दे रही है।
पैसा व गहना के लिए माता-पिता,दादी व बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
इस अवसर पर मतस्य निरीक्षक दीपक मिश्रा ,राष्ट्रीय एकता परिषद जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश, निषाद पार्टी के सह मंडल प्रभारी श्याम केश उर्फ बलकेश निषाद, खुशीराम, राजेंद्र प्रसाद, ग्राम प्रधान उमेश गुप्ता ,मंगल प्रधान ,पूर्व प्रधान संजय निषाद समेत लोग उपस्थित रहे।
