दिवंगत पत्रकार अशोक सोनी के परिजनों से मिले पूर्व मन्त्री

0
IMG-20260309-WA0006
Spread the love

बहराइच। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने शनिवार को जरवल के दिवंगत पत्रकार अशोक सोनी के कृष्णा नगर स्थित आवास पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। उनके बेटे एवं अंतर्राष्ट्रीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अस्मित रस्तोगी से गले मिलकर सांत्वना दी। इस दौरान सिद्दीकी भावुक हो उठे और पत्रकारिता के इस निर्भीक योद्धा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

विवाहिता मौत मामले में आरोपी पति नबी अहमद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

शोक सभा में दर्जनों स्थानीय नागरिक, पत्रकार बंधु, समाजसेवी और क्षेत्रवासी उपस्थित हुए। सबने मिलकर स्व. सोनी की अमूल्य स्मृतियों को नमन किया। हृदयस्पर्शी क्षणों ने वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम कर दीं। यह शोक सभा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही, जो स्व. सोनी के व्यक्तित्व और योगदान की गहरी छाप को दर्शाती है। निर्भीक पत्रकारिता और सामाजिक योगदान की मिसाल थे।वह लखनऊ से प्रकाशित एक हिन्दी दैनिक अखबार के संवाददाता एवं हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष अशोक सोनी का निधन 20 नवंबर 2025 को हुआ था।

पिकअप का टायर फटने से पुल के दोनों तरफ लगा कई किलोमीटर जाम

वे क्षेत्र में निर्भीक पत्रकारिता के प्रतीक थे। स्थानीय समस्याओं से लेकर धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों तक, उनकी कलम हमेशा सत्य और समाजहित के लिए तत्पर रही। हिंदू उत्सव समिति के माध्यम से उन्होंने जरवल के पारंपरिक उत्सवों को नई ऊंचाई दी। आज भी लोगों को उनकी कमी खलती है और उनकी स्मृतियां क्षेत्रवासियों के दिलों में जीवित हैं।पूर्व मंत्री सिद्दीकी ने कहा, “अशोक सोनी जी पत्रकारिता के सच्चे सिपाही थे। उनका जाना क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है।” शोक सभा में उपस्थित पत्रकारों ने भी स्व. सोनी के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। अस्मित रस्तोगी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पति नबी अहमद हिरासत में

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!